IMDB Rating 8+ Crime Thriller Web Series
1. Kaala Paani :- अंडमान निकोबार दीप समूह में एक रहस्यमयी बीमारी फैलती है। इस हालात मे लोग जीवित रहने के लिए किस तरह संघर्ष करते हैं और कैसे इसका ईलाज ढूंढा जाता हैं। यही इस Web Series मे दिखाया गया है। इस वेब सीरीज को आप Netflix पर देख सकते हैं। इस की IMDB Rating 8.1 हैं।
3. Rocket Boys :- यह web series दो आसाधारण आदमियों की है। जो अपने देश के लिए इतिहास रचते हैं। ये दोनों लोग Space Program और Nuclear weapon बनाने मे अपना योगदान देते हैं।ये वेब सीरीज हिस्ट्री पर बेस्ड ड्रामा है। इसे आप Sony liv पर देख सकते हैं। इस Web series को लोगों द्वारा बहुत सराहा गया था। IMDB Rating 8.9 हैं।
4. Farzi :- ये एक Black Comedy Crime Thriller Web series है। इस वेब सीरीज मे शाहिद कपूर , राशि खन्ना, विजय सेतुपति , के के मेनन जैसे बड़े बालीवुड के कलाकार आप को दिखते हैं। इस सीरीज को आप Amazon prime पर देख सकते हैं। IMDB Rating 8.4 हैं।
5. Aspirants :- यह वेब सीरीज तीन दोस्तों की दोस्ती पर आधारित है। जो UPSC Exams की तैयारी कर रहे होते हैं। इस वेब सीरीज की IMDB Rating 9.2 इससे ही आप समझ सकते हैं की इस सीरीज को कितना पसंद किया गया है। खास कर स्टूडेंट को तो एक बार ये वेब सीरीज जरूर देखनीं चाहिए। इस वेब सीरीज को आप Amazon prime पर देख सकते हैं।
6. Candy :- यह एक Crime Thriller Web Series है। इसके कहानी की बात करे तो रुद्र कुण्ड मे एक स्कूल की छात्रा की रहस्यमई तरीके से मौत हो जाती है। पुलिस जब इस मामले की इंवेस्टिगेशन करती है तो ड्रग्स माफिया , रेव पार्टी, जंगल के राक्षस और एक कैंडी से जुड़े रहस्य उजागर होते हैं। इस वेब सीरीज को आप Voot app पर देख सकते हैं। इसकी IMDB Rating 8.2 हैं।
7. Panchayat :- यह एक Comedy Drama है। जो की एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अभिषेक के उपर आधारित है। जो मनपसंद नौकरी ना मिलने के कारण उत्तर प्रदेश के एक दूरदराज गांव में पंचायत कार्यालय मे एक सचिव के रूप काम करता है। यह वेब सीरीज उन स्टूडेंट की कहानी को दर्शाता जो इंजीनियरिंग में स्नातक करने के बाद नौकरी की तलाश मे धक्के खाते हैं। इस वेब सीरीज को आप Amazon prime पर देख सकते हैं। IMDB Rating 8.9 है।
8. Paatal Lok :- शहर में होने वाली आतंकी घटना के संदेह में पुलिस चार लोगों को गिरफ्तार करतीं हैं। पुलिस जांच मे उन चारों के अतीत की कुछ चौंकाने वाली घटनाएं सामने आती हैं और एक बड़ी साज़िश का भंडाफोड़ होता है। यह वेब सीरीज समाज मे फैले भेदभाव , उत्पीड़न , उदासीनता, लापरवाही, लालच, सत्ता, राजनीति और अपराध की गलियों से होकर गुजरती है। इसे आप Amazon prime पर देख सकते हैं। IMDB Rating 8.1 हैं।
9. Eclipse :- इस Web Series का Original नाम Grehan है। इस शो की कहानी 1984 के सिक्ख विरोधी दंगों पर आधारित है। इसमें एक लव स्टोरी को दिखाया गया है। कि कैसे एक लव स्टोरी दंगों की भेट चढ जाती है। यह हिस्ट्री , ड्रामा, एक्शन बेस्ड वेब सीरीज है। इसे Disney+Hotstar पर देख सकते हैं। IMDB Rating 8.3 है।
10. Dude :- यह web series एक जासूस की कहानी है और उसके जीवन को दर्शाती है। उसे एक मामले की पड़ताल करते हुए कई मुसीबतें का सामना करना पड़ता है। यह उसे हैरान करने वाली घटनाओं से भरे रिश्तों में उलझा देती है। इस Web Series को आप jio Cinema और Zee5 पर देख सकते हैं। IMDB Rating 8.4 हैं।
यह भी पढ़ें 👉
0 टिप्पणियाँ